CG – भ्रष्टाचार मामले में कार्यपालन अभियंता सस्पेंड: राज्य सरकार ने की बड़ी कार्रवाई… सबमर्सिबल पंप खरीदी मामले में इंजीनियर पर गिरी गाज… किया गया सस्पेंड, 1 करोड़ 63 हजार का किया भुगतान

Executive engineer suspended in corruption case

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मिशन सब इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। भ्रष्टाचार और लाखों के अनियमित भुगतान को लेकर यह बड़ी कार्रवाई हुई है। जल जीवन मिशन महासमुंद के प्रभारी कार्यपालन अधिकारी एसएस धकाते के खिलाफ ये कार्रवाई की है। वह महासमुंद डिवीजन में प्रभारी कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत हो रहे कार्यों में विभागीय प्रक्रिया को पूर्ण न कर तथ्यों को छुपाते हुए कार्य के क्रियान्वयन हेतु जल जीवन मिशन के योजना के तहत कवरेज मद में 509 सबमर्सिबल पंप का प्रस्ताव रखा, जो की कार्य योजना के विपरीत है।

जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत कवरेज मद के कार्यक्रम का कार्य योजना में सम्मिलित होना चाहिए एवं सीमित अवधि के कारण निविदा प्रक्रिया में विलंब होने से पंचायत के माध्यम से कार्य किया जाना था। प्रभारी कार्यपालन अभियंता ने 325 नग सबमर्सिबल पंप खरीद कर 1 करोड़ 1 लाख 63 हजार 550 रुपये का नियम विरुद्ध तरिके से भुगतान कर दिया। जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है।निलंबन अवधि में उन्हें कार्यालय मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग इंद्रावती भवन रायपुर में अटैच किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...