दुर्ग जिले में बड़ा हादसा टला: रेलवे यार्ड में खड़ी मालगाड़ी में लगी आग… फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू… कोयले से भरा हुआ था बोगी; देखिये वीडियो

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई-3 रेलवे यार्ड चरोदा में खड़ी मालगाड़ी की बोगी में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की मालगाड़ी कोयला से भरा हुआ था। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, हमे रेल यार्ड में खड़ी मालगाड़ी में आग लगने की जानकारी मिली। देखते ही देखते खतरा बढ़ गया। जिसकी सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर काबू पाया। जिससे भारी जानमाल की कोई हानि नहीं हुई। स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुई है।

आग पर काबू पाने वाले टीम में फायर कर्मी धन्नु राम यादव, संतोष मढरीया, रामनाथ कुर्रे, मोहन राव, नरोत्तम टंडन, गनेश शामिल थे।

देखिये वीडियो :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...