दिल दहलाने वाला हादसा: रोडवेज बस ने हीरो मोटर्स के 7 कर्मचारियों को कुचला… 4 की हो गई मौत… मौके से बस ड्राइवर फरार

roadways bus crushed 7 Hero Motors employees

ग्रेटर नोएडा। यहां बादलपुर इलाके में एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जीटी रोड स्थित हीरो मोटर्स फैक्ट्री के सामने एक रोडवेज बस ने फैक्ट्री के 7 कर्मचारियों को कुचल दिया। हादसे में 4 की मौके पर ही मौत हो गई। बदायूं डिपो की यह बस दिल्ली जा रही थी। हादसे के बाद मौका देखकर ड्राइवर भाग गया।

यह है पूरी डिटेल्स…
जानकारी के मुताबिक, कंपनी के कर्मचारी रात 12 बजे की शिफ्ट करने ड्यूटी पर जा रहे थे। ये लोग जैसे ही फैक्ट्री के गेट पर पहुंचे, बेकाबू बस ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के वक्त ये लोग सड़क पार कर रहे थे। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कंपनी की रात में करीब 12 बजे शिफ्ट छूटी थी। दूसरे कर्मचारी ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी दादरी की तरफ से नोएडा की ओर जा रही रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे कर्मचारियों को कुचल दिया। हादसे में संकेश्वर कुमार दास, मोहरी कुमार, सतीश, गोपाल, अनुज, धर्मवीर और संदीप को कुचल दिया गया था। इनमें से 4 की मौत हो गई।

मरने वाले कर्मचारियों की उम्र 20 से 25 वर्ष बताई जाती है। हादसे में घायल लोगों की गंभीर हालत को देखते को हुए गौतमबुद्धनगर जिला अस्पताल ने उन्हें दिल्ली के हायर सेंटर में रेफर किया है। पुलिस ने बस जब्त कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

इनकी मौत-संकेश्वर कुमार दास पुत्र जगदीश दास, उम्र 25 वर्ष, निवासी खड़िया थाना बरियारपुर जिला मुंगेर बिहार। मोहरी कुमार पुत्र बिच्छूदास, उम्र 22 वर्ष, निवासी खरवा थाना रजान जिला बांका बिहार। सतीश पुत्र प्रभा शंकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कपूरी थाना मेजा और गोपाल पुत्र आजाद, उम्र 34 वर्ष, निवासी पटवारी का बाग ग्राम अच्छेजा थाना बादलपुर।

ये हुए घायल-अनुज, धर्मवीर और संदीप। पुलिस ने कहा कि ड्राइवर को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हादसे की वजह सामने आ आएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...