भिलाई। CBSE ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट सोमवार 13 मई को जारी कर दिया हैं। इस बार का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले अच्छा रहा है। स्टूडेंट्स को काफी अच्छे अंक मिले हैं। CBSE की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 10वीं के 11000 से अधिक स्टूडेंट्स को गणित विषय में 100 में से 100 अंक मिले हैं। जबकि 12वीं में पेंटिंग हाईएस्ट स्कोरिंग विषय रहा है। इसी कड़ी में भिलाई के माइलस्टोन के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं और 12वीं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का परचम लहराया हैं। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शाला की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला एवं अकेडमिक डायरेक्टर शुभम शुक्ला ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

12वीं क्लास में…
- श्रेयस्क मैत्री ने बायो संकाय में मुख्य विषयों में 96% वहीं संपूर्ण विषय में 95.4% अंक प्राप्त किया।
- प्रियांश आनंद न गणति संकाय में मुख्य विषयों में 95.25% एवं संपूर्ण विषय में 94.02% अंक प्राप्त किया।
- यश जैन ने वाणिज्य संकाय में मुख्य विषयों में 96.75% वही संपूर्ण विषय में 94% अंक प्राप्त किया।
- 95% से ऊपर अंक लाकर तीन विद्यार्थियों ने शाला का नाम रोशन किया।
- 90% से ऊपर अंक लाकर 11 विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया।
- 80% से ऊपर अंक लाकर 40 विद्यार्थियों ने सफलता दर्ज करवाई।

12वीं कक्षा में विभिन्न विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस प्रकार हैं – स्पर्श देवलिया ने इंग्लिश में 99 अंक प्राप्त किए, सुखप्रीत ने केमिस्ट्री में 99 अंक प्राप्त किए, श्रेयस्क मैत्री ने बायो में 98 अंक प्राप्त किए, यश जैन ने एकाउंट्स में 98 अंक प्राप्त किए, यश जैन ने बीएसटी में 98 अंक प्राप्त किए, यश जैन ने इको में 96 अंक प्राप्त किए, श्रेयस्क मैत्री ने आईपी में 96 अंक प्राप्त किए, सौम्या गुप्ता ने सी एस में 96 अंक प्राप्त किए प्रियांशु आनंद ने फिजिक्स में 95 अंक प्राप्त किए, स्पर्श देवलिया ने इजी में 95 अंक प्राप्त किए, हर्षिता सिन्हा ने गणित में 95 अंक प्राप्त किए अनिरुद्ध सिंह ने गणित में 95 अंक प्राप्त किए, शिवांश एवं प्रियांशु ने गणित में 95 अंक प्राप्त किए, प्रियांशु ने गणित में 95 अंक प्राप्त किए, हर्षिता भिंगारे ने ए आई में 95 अंक प्राप्त किए।

माइलस्टोन में दसवीं के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम के साथ शाला का नाम रोशन किया हैं। संपूर्ण विषय में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी निम्नलिखित है :-
- आराध्या गुप्ता 97.6%
- अडारी देवयानी 96.6%
- खुशी 95.4%
- वंदन गोयल 94.8%

विभिन्न विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस प्रकार हैं :-
- अडारी देवयानी ने गणित में 100 अंक प्राप्त किए।
- मुस्कान सेठी ने संस्कृत में 100 अंक प्राप्त किए।
- तान्या साहू ने संस्कृत में 100 अंक प्राप्त किए।
- समीर टांडी ने संस्कृत में 100 अंक प्राप्त किए।
- नभ्य शर्मा ने गणित में 99 अंक प्राप्त किए।
- मुस्कान सेठी ने इंग्लिश में 98 अंक प्राप्त किए।
- आराध्या गुप्ता ने हिंदी में 98 अंक प्राप्त किए।
- आराध्या गुप्ता ने सामाजिक विज्ञान में 98 अंक प्राप्त किए।
- आदित्य गुप्ता ने सामाजिक विज्ञान में 98 अंक प्राप्त किए।
- आराध्या गुप्ता ने गणित में 98 अंक प्राप्त किए ।
- यशस्वी न गणित में 98 अंक प्राप्त किए।
- वंदन गोयल न गणति में 98 अंक प्राप्त किए.
- आराध्या गुप्ता ने विज्ञान में 97 अंक प्राप्त किए।
- आराध्या गुप्ता ने आईटी में 97 अंक प्राप्त किए।
- 95% से ऊपर अंक लाकर चार विद्यार्थियों ने शाला का नाम रोशन किया।
- 90% से ऊपर अंक लाकर 22 विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया।
- 80% से ऊपर अंक लाकर 64 विद्यार्थियों ने सफलता दरज करवाई।
