CG बिग ब्रेकिंग: 5 स्कूली बच्चों की मौत: स्कूल छुट्टी के बाद ऑटो में सवार होकर घर जा रहे थे बच्चे… ट्रक से हो गई जबरदस्त भिड़त… 5 छात्रों की मौके पर ही मौत, 7 घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले के भानूप्रतापपुर में भीषण सड़क हादसे में पांच स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। 7 बच्चें गंभीर रूप से घायल है, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। कोरर के पास की घटना है।

जानकारी के मुताबिक स्कूल की छुट्टी होने के बाद 12 बच्चे एक ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान आयुष केंद्र कोरर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर ही पांच बच्चों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 7 बच्चे घायल हो गए। इस घटना में ऑटो ड्रायवर भी गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। वहीं घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की टीम मौके पर है। वही स्थानीय लोगों की भी काफी ज्यादा मौके पर मौजूद है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...