महिला पुलिसकर्मी की हत्या: बीच सड़क पर महिला पुलिसकर्मी को गोलियों से किया छलनी… बदमाशों ने सिर पर मारी कई गोलियां… प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

बीच सड़क पर महिला पुलिसकर्मी को गोलियों से किया छलनी

कटिहार: कोढ़ा थाना क्षेत्र के रास्ते कटिहार सड़क मार्ग से जा रही एक महिला पुलिसकर्मी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. महिला कांस्टेबल की पहचान प्रभा भारती के रूप में की गई है. वह कटिहार पुलिस लाइन में पदस्थापित थी. कोढ़ा बाजार से करीब तीन किलोमीटर आगे की घटना है. महिला सिपाही बाइक पर सवार होकर जा रही थी. भटवाड़ा गांव के पास उसे गोली मार दी गई. सिर में कई गोली मारी गई है.

एसपी जितेंद्र कुमार ने की घटना की पुष्टि
घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची तो महिला सिपाही सड़क पर गिरी थी. उसका बैग और मोबाइल भी पास में ही सड़क पर पड़ा था. आसपास उसके खून पसरा था. पुलिस शव को तत्काल कब्जे में लेकर थाने लेकर गई. कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने फोन पर इस घटना की पुष्टि की है. बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. प्रेम प्रसंग में महिला सिपाही की हत्या की आशंका है लेकिन जांच की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक 21 साल प्रभा भारती मुंगेर के जमालपुर की रहने वाली थी. कटिहार जिला अंतर्गत फलका स्थित मोरसंडा गांव निवासी मोहम्मद छोटे हसन नाम के युवक से अफेयर था और एक साल के अफेयर के बाद दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था. पर उसका प्रेमी उसे परेशान कर रहा था. प्रभा ने महिला थाने में मौखिक शिकायत भी की थी. इसके बाद पुलिस दो बार प्रेमी छोटे के घर पर भी गई थी. घटना के बाद से छोटे हसन फरार है पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

माले विधायक ने बीजेपी पर साधा निशाना
माले विधायक महबूब आलम ने इस घटना को जघन्य अपराध बताते हुए विपक्ष यानी बीजेपी पर निशाना साधा है. महबूब आलम ने महिला सिपाही की हत्या और बिहार में अपराध के बढ़ने के सवाल पर कहा कि सरकार को अस्थिर करने और बदनाम करने की साजिश है. 17 साल से सरकार में रहने वाले को झटका से जनता ने हटा दिया तो उसके बाद साजिश के तहत ऐसा हो रहा है.

महबूब आलम ने यह भी कहा कि बीते महीने कटिहार के दियारा में जिस गैंगवार में चार लोगों की हत्या हुई थी उस घटना में अपराधियों के सिर पर बीजेपी का हाथ था. उसका पर्दाफाश हो गया है. इस घटना में भी संभावना है. उन्होंने पुलिस से घटना की जांच कर अपराधियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग की.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...