CG – जल्द पैसा कमाने की चाहत पड़ गया भारी: ऑर्केस्ट्रा में काम करते-करते उतर गए इस गंदे धंधे में… पश्चिम बंगाल की 2 युवतियां समेत 4 गिरफ्तार

जल्द पैसा कमाने की चाहत पड़ गया भारी

अंबिकापुर। कम मेहनत में जल्द पैसा कमाने की चाहत पश्चिम बंगाल की 2 युवतियों व बिहार के 2 युवकों को भारी पड़ गई। अंबिकापुर पुलिस ने बस स्टैंड में चारों को दबोच लिया। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है। दरअसल चारों एक ऑर्केस्ट्रा कंपनी में काम करते थे। जल्द पैसे कमाने के चक्कर में चारों गांजे की तस्करी में उतर गए। युवतियां व युवक 28 किलोग्राम गांजा लेकर बिहार से अंबिकापुर आए थे। इसी बीच वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जब्त गांजे की कीमत 4 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है।

बता दें कि नशे के कारोबारियों पर अंकुश लगाने सरगुजा पुलिस द्वारा नवा बिहान योजना चलाई जा रही है। इसके तहत गांजा, शराब, नशीली दवाईयों, ब्राउन शुगर सहित अन्य नशे का धंधा करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी बीच अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रतीक्षा बस स्टैंड स्थित सहायता केंद्र पुलिस ने प्रभारी अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में बुधवार की रात पश्चिम बंगाल की 2 युवतियों व बिहार के 2 युवकों को एक साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा। पुलिस ने उनके पास रखे बैग की तलाशी ली, तो उसमें 28 किलो गांजा मिला। पूछताछ में पता चला कि वे गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी सोनी खातून, नमीरा खातून और बिहार के सीवान जिला निवासी नीतीश कुमार व बिहारी कुमार को गिरफ्तार कर गांजा जब्त कर लिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 सी के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

पुलिस की पूछताछ में ये बात सामने आई कि पश्चिम बंगाल की दोनों युवतियां सीवान जिले में एक ऑर्केस्ट्रा कंपनी में काम करने गई थीं। दोनों युवक भी वहीं काम करते थे। इसी बीच चारों जल्द पैसे कमाने के लालच में गांजा बेचने के धंधे में उतर गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...