Sex Racket का भंडाफोड़: ग्राउंड फ्लोर में कैफ़े और फर्स्ट फ्लोर में चल रहा था जिस्मफरोशी का कारोबार… 3 लड़की समेत 6 आपत्तिजनक हालत में पकड़ाएं; आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद

Sex Racket का भंडाफोड़: ग्राउंड फ्लोर में कैफ़े और फर्स्ट फ्लोर में चल रहा था जिस्मफरोशी का कारोबार… 3 युवक और 3 लड़की आपत्तिजनक हालत में पकड़ाएं; आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. आगरा शहर में ताजगंज थाना क्षेत्र के बसई स्थित एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने वहां से तीन युवतियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. एसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि चित्रांशी पेइंग गेस्ट हाउस के खिलाफ सोमवार रात को छापेमारी की कार्रवाई की गई.

उन्होंने बताया कि भूतल पर कैफे संचालित हो रहा था, जबकि पहले तल पर पांच कमरे बने हैं, जिनमें तीन युवक और तीन युवती आपत्तिजनक अवस्था में मिले. सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं.

उन्होंने बताया कि गेस्ट हाउस का संचालक लोकेश फरार हो गया. आरोप है कि वह देह व्यापार में संलिप्त है. ताजगंज थाना के निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक राजू वर्मा निवासी मोती कटरा, गौरव निवासी नौबस्ता और सुशील निवासी नौबस्ता हैं.

उन्होंने बताया कि पुलिस फरार गेस्ट हाउस संचालक लोकेश की तलाश कर रही है और मामले में देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. बहादुर सिंह ने बताया कि गेस्ट हाउस का मालिक जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद है और उसने गेस्ट हाउस किराये पर दे रखा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...