मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभनपुर विधानसभा में की महत्वपूर्ण घोषणाएं: कॉलेज की मिली स्वीकृती… सहकारी बैंक की शाखा खुलेगी… भेंट-मुलाकात में आम जनता के बीच पहुंचे CM बघेल, आवेदन भी लिए

रायपुर। भेंट-मुलाकात के पश्चात आम जनता के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे और आवेदन भी लिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रायपुर जिले के अभनपुर विधानसभा के ग्राम तामासिवनी में आयोजित भेंट-मुलाकात में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं किए है।

  • ग्राम तामासिवनी में उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाया जायेगा।
  • ग्राम पारागांव तथा चंपारण में भी उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाया जायेगा।
  • ग्राम मिलाई में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।
  • पटेवा से डोंगीतराई पिपरीद सोनसिल्ली मार्ग का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जायेगा।
  • भेलवाडीह- उपरवारा ग्रामीण मार्ग का भी चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।
  • ग्राम घोरमट्टी और तर्रा में पूर्व माध्यमिक शाला प्रारंभ की जायेगी।
  • शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा की क्षमता 30 बिस्तर से बढ़ाकर 50 बिस्तर की जायेगी।
  • ग्राम कुरु तथा ग्राम डोमा में नया उप-स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
  • ग्राम छटेरा (आरंग) में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
  • तामासिवनी में कॉलेज की स्वीकृती।
  • गोबरा नवापारा मे मुक्तिधाम का निर्माण।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...