CG – इलाज का झांसा देकर पति-पत्नी ने किया बच्चे को अगवा: दादी से मांगी 75 हजार की फिरौती… आरोपियों ने कहा- मां-बाप ने उधार लिया था, नहीं लौटाया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में इलाज का झांसा देकर पति-पत्नी ने 10 साल के बच्चे को अगवा कर लिया। फिर बच्चे की दादी को कॉल कर 75 हजार रुपए की फिरौती मांगी। रुपये नहीं देने पर बच्चे को भूल जाने की बात कही। आरोपियों ने कहा कि बच्चे के माता-पिता ने उनसे रुपये उधार लिए थे, जिसे नहीं लौटा रहे थे। फिलहाल मामला दर्ज होने के तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सैांप दिया गया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

इलाज के बहाने किया अगवा
जानकारी के मुताबिक, शनिचराडीह निवासी दंपति को अकलतरा के पोड़भाटा, वार्ड-2 निवासी कमला बाई चौहान उसके पति छबिलाल ने उत्तर प्रदेश के घाटमपुर में ईंट-भट्टे पर मजदूरी का काम दिलाया था। घर में दंपति के बेटा और बेटी अपनी दादी के साथ रहते थे। इस दौरान 6 फरवरी की दोपहर 12 बजे कमला बाई चौहान दंपति के घर पहुंची और बुजुर्ग से बोली कि बच्चे को डॉक्टर के पास अकलतरा ले जाना है। शाम तक घर छोड़ जाएगी। उसकी बातों में आकर बुजुर्ग ने बच्चे को उसके साथ भेज दिया।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा
देर शाम तक भी कमला बाई बच्चे को लेकर नहीं लौटी। फिर बच्चे की दादी को कॉल किया और 75 हजार रुपये की फिरौती मांगी। कहा कि रुपये नहीं मिले तो बच्चे को भूल जाना। तुम रुपये देकर अपने पोते को ले जाओ। इस पर बच्चे की दादी गुरुवार को थाने पहुंची और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि बच्चे की दादी के बताए गए पते पर पुलिस टीम को रवाना किया गया। वहां घेराबंदी कर महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया। बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

​संविधान और भारतीय मुसलमान: एक मजबूत राष्ट्र की दिशा...

नई दिल्ली। भारत के संविधान को अक्सर देश का सर्वोच्च कानून कहा जाता है। हालांकि यह सच है, यह एक कानूनी दस्तावेज़ से कहीं...

साइकिल वितरण योजना का विरोध पड़ा भारी, भाजयुमो के...

रायगढ़/लैलूंगा। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के कुपाकानी गांव में सरस्वती साइकिल वितरण योजना का विरोध करना भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को भारी...

ACB की बड़ी कार्रवाई: मुआवजा राशि दिलाने के नाम...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कलेक्ट्रेट की राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में...

CG में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज: DPI ने जारी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़...