CG – BEO की गाड़ी हुई सड़क हादसे का शिकार: कार्यालय जाते समय विकासखंड शिक्षा अधिकारी की तबीयत बिगड़ी… फिर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई… हादसे में गाड़ी बुरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त

BEO’s vehicle became victim of a road accident

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सड़क हादसा हो गया है। हादसे में दुलदुला विकासखंड शिक्षा अधिकारी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गये। हादसा दुलदुला के सोकोडीपा की बतायी जा रही है। घटना उस वक्त हुआ, जब दुलदुला BEO मार्टिन खलको कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान कार चलाते-चलाते उनकी तबीयत बिगड़ गयी, जिसकी वजह से उनकी कार अनकंट्रोल होकर पेड़ से टकरा गयी। हादसे में बीईओ की हालत गंभीर है, जिन्हें अंबिकापुर रेफर किया गया है।

घटना अब से कुछ देर पहले की बतायी जा रही है। पेड़ से टकराने के बाद बीईओ की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। कार्यालय से कुछ ही दूरी पर बीईओ मार्टिन खलको की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें दुलदुला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें अंबिकापुर को रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक गाड़ी चलाने के दौरान बीईओ की तबीयत थोड़ी खराब हुई, जिसके बाद उन्हें झपकी सी आ गयी, जिसके बाद उनकी कार पेड़ से टकरा गयी। जानकारी के मुताबिक उनके हाथ में फ्रैक्चर आया है, वहीं कमर में भी चोट है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...