दहेज नहीं दिया, मिली प्रताड़ना फिर सुसाइड: 3 साल पहले शादी हुई, दहेज में मांगने लगे बाइक और डेढ़ लाख रुपए… विवाहिता ने की खुदकुशी, दुर्ग पुलिस ने दर्ज किया केस

भिलाई। विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, जेठ,जेठानी के खिलाफ धारा 304 बी, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। नँदनी पुलिस ने बताया कि ग्राम सेमरिया निवासी तृप्ति साहू की शादी वर्ष 2020 को गांव के प्रेमनाथ साहू के साथ सामाजिक रीति- रिवाज के साथ हुई थी।

शादी के बाद से पति प्रेमनाथ,ससुर आनंद राम,सास राम प्यारी, जेठानी लक्ष्मी बाई एवं जेठ प्रकाश साहू ने दहेज में बाइक नहीं देने पर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। जिससे तंग आकर तृप्ति अलग रहने लगी।

ससुराल वालों ने उससे 1,50,000 रूपये नगदी का डिमांड किया। दहेज के लिए लगातार प्रताड़ना से तंग आकर 18 जनवरी की सुबह तृप्ति साहू ने अपने ससुराल में शरीर मे मिट्टी तेल उंडेल कर आग लगा ली। 21 जनवरी को उपचार के दौरान रायपुर अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...