शिव महापुराण के चौथे दिन पुलवामा में शहीद हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि; कथावाचक ने सुनाई बेटी की विदाई की कथा… सभी की आंखें हुई नम; पढ़िए

भिलाई। शिव शक्ति सेवा समिति भिलाई द्वारा कैम्प-1 स्थित शिव संतोषी तीन दर्शन मंदिर के सामने 6 दिवसीय शिव महापुरण का आयोजन हो रहा है। कथावाचक पंडित मनीष महाराज के श्री मुख से शिव कथा का वाचन हो रहा है। कथा स्थल पर महाकाल की विशाल मूरतों स्थापित की गई है। कथा के समापन के उपरांत मूर्ति को शिवनत नदी में विसर्जित किया जाएगा। 18 फरवरी शिवरात्री के दिन महाकाल की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। 19 फरवरी को महाभंडारे के साथ आयोजन की समाप्ति होगी।

कथा के चौथे दिन मंगलवार को कथावाचक पंडित मनीष महाराज ने सर्वप्रथम पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात शिव भगवान और पार्वती माता का विवाह संपन्न हुआ। कथावाचक ने बेटी के विदाई के बारे में भी कथा सुनाई। कथा में मौजूद श्रद्धालुओं के साथ-साथ खुद कथावाचक पंडित मनीष महाराज की भी आंखें नम हो गई।

कथा स्थल पर मौजूद सभी लोग भावुक हो गए और सभी लोग उस पल को याद करने लगे जब उनकी बेटी शादी के बाद घर से विदा होती है। शिव महापुराण कथा में अधिकतम संख्या महिलाओं की होती है और महिलाएं शादी के बाद अपना घर छोड़कर आती है या अपनी बेटी को अपने घर से विदा करती है इस कारण से सभी लोग भावुक नजर आए।

शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व विधायक प्रेम प्रकाश पांडे भी शामिल हुए। शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ जायसवाल और सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...