CG ब्रेकिंग: वेलेंटाइन डे के दूसरे दिन सनसनीखेज वारदात; 20 साल के प्रेमी ने 40 साल की प्रेमिका की हत्या की, बिरयानी सेंटर में हुआ था प्यार, फिर…

Sensational incident on the second day of Valentine’s Day

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वेलेंटाइन डे के दूसरे दिन ही सनकी 20 वर्षीय प्रेमी ने अपनी 40 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर दी। घटना रायपुर के गुढ़ियारी इलाके की बतायी जा रही है। आरोपी प्रेमी का नाम मोहम्मद सुल्तान बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आज सुल्तान अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था, इसी दौरान विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने चाकू से प्रेमिका का गला रेत दिया। मृतिका का नाम इमराना था।

जानकारी के मुताबिक घटना मुर्रा भट्टी लोधिपारा गुढ़ियारी में 40 वर्षीय महिला इमराना की हत्या उसके घर में की गई। मर्डर की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रायपुर पुलिस को जांच में पता चला कि इमराना और आरोपी सुलतान राजधानी के एक बिरयानी सेंटर में काम करते थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे।

सुलतान ने कुछ रुपये रखने के लिए इमराना को दिए थे। रुपयों को लेकर आज सुबह दोनों में विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी सुलतान ने धारदार हथियार से हमला कर गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ गुढ़ियारी थाने में हत्या के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांज में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...