CG – बेरहम पति की क्रूरता: ससुराल पहुंचकर अलग रह रही पत्नी का पंजा काटकर किया अलग… धारदार हथियार से किए कई वार… कोर्ट में केस करने से नाराज था आरोपी

Cruelty of heartless husband

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हैवान पति की क्रूरता सामने आई है। पति की मारपीट से तंग आकर अलग रह रही महिला को पति ने अपने ससुराल में घुसकर पत्नी का पंजा काटकर अलग कर दिया। आरोपी पति महिला के द्वारा भरण पोषण का केस करने से नाराज था। और उसे वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। नहीं लेने पर उसने जघन्यता को अंजाम दिया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

ग्राम कासियाकला में रहने वाला अविनाश जगत (23) पिता सुनील जगत नर्सिंग स्टॉफ है। उसकी बड़ी बहन ज्योति रानी की शादी 2021 में फास्टरपुर के प्रशांत लाल उर्फ मोंटू से हुई थी। प्रशांत आए दिन ज्योति से झगड़ा कर मारपीट करता था। इसके कारण वह साल भर से कासियाकला स्थित मायके में रह रही थी। इस बीच उसने अपने पति के खिलाफ कुटुम्ब न्यायालय बिलासपुर में केस भी की कर दी है।

13 फरवरी को अविनाश बिलासपुर में था। रात में कासियाकला में रहने वाले परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो रहे थे। तभी रात करीब 10.30 बजे प्रशांत लाल गांव पहुंचा। वह घर में घुस गया और दरवाजा तोड़कर ज्योति रानी के कमरे तक पहुंच गया।

इस दौरान प्रशांत ने उसे कोर्ट में केस करने पर धमकी देने लगा यहां तक की उसकी हत्या करने की धमकी भी दी। इतने में गाली देते हुए उसने अपने हाथ में रखे धारदार हथियार से पत्नी ज्योतिरानी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में ज्योतिरानी के एक हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया। वहीं, उसके पैर में भी कई जगह गंभीर चोटें आई हैं।

इस हमले में ज्योतिरानी बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गई। परिवार वालों ने पुलिस के डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद उसे इलाज के लिए सिम्स में लाकर भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मंगलवार को उसे रायपुर मेकाहारा रेफर कर दिया गया। अविनाश की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसके जीजा के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

धारदार हथियार के जानलेवा हमले से ज्योतिरानी सिंह के हाथ का पंजा कट गया है। उसके पैर सहित शरीर के कई जगहों पर धारदार हथियार के निशान हैं। इसके बाद भी पुलिस ने इस गंभीर केस में आरोपी के खिलाफ साधारण मारपीट का मामला दर्ज कर मामूली धाराओं के तहत कार्रवाई की है। इससे कोटा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे जांच के बाद धाराएं जोड़ी जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...