बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर: दुर्ग में होने जा रहा है प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, इन पदों पर होगी भर्तियां

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा 17 फरवरी 2023 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नियोजक टंकेश्वरी मेटल पावडर प्रोडक्ट प्रा. लिमिटेड धमधा जिला दुर्ग द्वारा सुपरवाइजर के लिए 3 पद, मशीन आपरेटर के लिए 06 पद, केमिस्ट के लिए 05 पद, लेखापाल एवं स्टोर्स के लिए 2 पद रिक्त है। तथा म्यूरा इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड हथखोज भिलाई द्वारा वेल्डर के लिए 10, फिटर के लिए 5, ग्राइंडर मैन के लिए 5, गैस कटर के लिए 5 पद रिक्त है। कुल 41 पद रिक्त हैं। इच्छुक आवेदक 17 फरवरी 2023 को समय प्रातः 10ः30 बजे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड उक्त समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चैक में उपस्थित हो सकते है। विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय के सूचना पटल अथवा सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg पर देख सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...