दुर्ग में विकास के लिए भूपेश सरकार ने दिया दिल खोलकर फंड: विधायक वोरा ने जताया आभार, शिवनाथ रिवर फ्रंट समेत करोड़ों के होंगे डेवलपमेंट

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के गौरव समागम कार्यक्रम में विकास कार्यों के लिए कुल एक हजार करोड़ रुपए स्वीकृत किये गए हैं। दुर्ग शहर में विकास कार्य कराने के लिए नगर निगम को 25 करोड़ रुपए दिये गए हैं। स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन, दुर्ग के विधायक अरुण वोरा ने 25 करोड़ रुपए मंजूर करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। वोरा ने कहा कि बीते चार साल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न सिर्फ दुर्ग बल्कि समूचे प्रदेश में विकास की नई इबारत गढ़ने का काम सफलतापूर्वक किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वोरा ने कहा कि 15 साल तक भाजपा सरकार के 15 साल के कार्यकाल में दुर्ग सहित पूरे प्रदेश का विकास नहीं हुआ। दुर्ग शहर में बीते चार वर्षों में नगर निगम के अंतर्गत शहर में सड़क, नाली, पानी, बिजली, स्वच्छता अभियान के लिए दुर्ग नगर निगम को करोड़ों रुपए मंजूर किये गए। 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य पीडब्लूडी द्वारा किया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है।

वोरा ने कहा कि दुर्ग शहर में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई सौगातें देकर बेहतर सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। नगर निगम के अंतर्गत ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट योजना के लिए 16 करोड़ रुपए मंजूर किये गए। राज्य निर्माण के बाद पहली बार दुर्ग नगर निगम को विकास कार्यों के लिए इतनी राशि मिली है। दुर्ग शहर को शिवनाथ रिवर फ्रंट सहित अन्य विकास योजनाओं की सौगात देने के लिए वे दुर्ग की जनता की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...