कुम्हारी टोल नाका को हटाने की मांग: भाजपा नेता शारदा गुप्ता ने कहा – कुम्हारी टोल नाका मे अवैध वसुली का क्या औचित्य

कुम्हारी। जनहित संघर्ष समिति संयोजक शारदा गुप्ता ने कुम्हारी टोल नाका पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि इस टोल नाका के कारण लोगों को कई बार आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। देश के बहुमूल्य डीजल पेट्रोल का व्यर्थ में फूंका जाता है। लोगों की बहुमूल्य समय जो परीक्षा देना जा रहे है नौकरी पेशा हॉस्पिटल जाना हो उन सब को भारी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। टोल नाका यहां से तत्काल हटाया जाना चाहिए, जिससे लोगों को सुगम यातायात व्यवस्था प्रदान हो सके। टोल नाका से वसूली के पैसे का कहां उपयोग किया जा रहा है। जबकि भिलाई से लेकर रायपुर तक रोड की स्थिति बद से बदतर है।

उन्होंने आगे कहा की लोग हिचकोले खा रहे हैं बेकसूर लोगों की इस जानलेवा सड़क से लोगों की जान जा रही है। जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं इसकी डामरीकरण नहीं हो पा रही है। जगह-जगह अमानत ब्रेकर बने हुए हैं। मुख्यमंत्री आवास के सामने स्पीड ब्रेकर से गुजरने में भी 15 मिनट समय लग रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी निवारण नहीं हो रहा है।

इसी सड़क से रोज केंद्रीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री खुद आवागमन करते हैं। मगर उनके लिए आम जनमानस को रोककर रास्ता प्रदान कर दिया जाता है। जिससे आम जनमानस को होने वाली परेशानियों को उन्हें आभास नहीं। आखिर असहाय जनता कहां किसके दरबार जाए माननीय मुख्यमंत्री को भी इस विषय में संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई की जानी चाहिए।

भाजपा नेता शारदा गुप्ता ने इसकी शिकायत केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं पीएमओ ऑफिस सहित मुख्यमंत्री से की है। जनहित संघर्ष समिति ने मांग की है कि इस कुम्हारी टोल प्लाजा को तत्काल हटाया जाए। मांग करने वाले प्रमुख रूप सेमांग करने वालो मे शारदा गुप्ता, मदन सेन, निशु पांडे, राजेश सिंह, जेपी घनघोरकर, बंटी नाहर, पारस जंघेल, विनोद उपाध्याय, हंसराज पटेल, शिवशंकर यादव, श्रीनिवास मिश्रा, अमोल साहु, अनिल गजभिए, शिवनाथ साव, हरीशचंद्र भारती, राजु दुबे, विजय सहगल, शक्ति सिंह, टिंकू टाटाशोभा, के शिवलिंगम, संजय दुबे, निराकर निहाल, योगेन्द्र गजभिए, राजेन्द्र सिंह, संतोष जयसवाल, गुरनाम सिंह, संजय साहू, हीरालाल यादव, सुनील गुप्ता, सौरभ गुप्ता, दिलीप दामले, के जानसान, सुनील गुप्ता, सीपी सिंह, सहित प्रमुख कार्यकर्त्ता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...