CG – सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत: गांव में घूमने निकले थे दोनों… तेज रफ्तार ट्रेलर से कुचला… गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Brother-in-law’s death in a road accident

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सड़क हादसा हो गया है। हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई है। बताया जा रहा है की ग्राम तिलगा भगोरा में एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश का माहौल था। गुस्साएं ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची चक्रधर नगर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की मुआवजा राशि दी, तब जाकर चक्काजाम खत्म किया गया।

मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलगा-भगोरा का है। यहां आनंद राम सिदार (27 वर्ष) अपने साले अनेश सिदार (21 वर्ष) के साथ बाइक से गांव में घूमने निकला था। इसी दौरान तिलगा-भगोरा मार्ग पर अज्ञात ट्रेलर चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार जीजा-साले को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इसके बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना चक्रधर नगर थाने में दी। जिसके बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। इधर घटना से गुस्साए ग्रामीण और परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। इससे वहां गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने उन्हें काफी समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और उन्होंने मृतकों के परिजनों को तत्काल 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि दी, जिसके बाद चक्काजाम खत्म किया गया।

पुलिस ने फिलहाल जीजा-साले दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। लगातार सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि भारी वाहन भी सड़क पर तेज रफ्तार और बेलगाम तरीके से चलते हैं, उस पर भी लगाम नहीं लगाई जा रही। चक्काजाम के कारण 2 घंटों तक कोयला परिवहन पूरी तरह ठप हो गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...