कल भिलाई में यहां-यहां चक्काजाम… आप इस टाइम पर हाइवे में न निकले, नहीं तो जाम में फंसना तय

Traffic jam here and there in Bhilai tomorrow

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के आह्वान पर पिछले एक महीने में पूरे बस्तर क्षेत्र में भाजपा के 4 प्रमुख पदाधिकारियों की माओवादियों द्वारा जघन्य हत्या के विरोध प्रदर्शन में समय दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक भिलाई नगर विधानसभा का चक्काजाम खुर्सिपार चौक में और वैशाली नगर विधानसभा का चक्काजाम स्थान-टोलप्लाज़ा, कोसानाला में किया जाएगा। भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा ये सब कांग्रेस सरकार के संरक्षण में हुआ है। इसके विरोध में भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में 17 फरवरी को चक्काजाम आंदोलन रखा गया है। जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस चक्काजाम में शामिल होकर कांग्रेस सरकार के विरोध में कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...