CG में श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत: महाशिवरात्रि का मेला देखकर वापस घर लौट रहें थे ग्रामीण… अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटी… 30 घायल, आठ गंभीर

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम सांकर में शनिवार को श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलट गया। इससे उसमें सवार दो लोगों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। वहीं 8 लोगों को गंभीर चोटें आई है।

अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम सांकर निवासी 30 से अधिक ग्रामीण ट्रैक्टर की ट्राली में सवार होकर ग्राम परसाहि में होने वाले महाशिवरात्रि के मेले में गए थे। वहां से वापस लौटते समय शाम करीबन 7 बजे जब ट्रैक्टर गांव के तालाब के पास पहुँचा था तो अनियंत्रित होकर पलट गया।

घायल ग्रामीणों में चिंख- पुकार मच गई। दुर्घटना में 30 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां पहुँचते तक घायल दुर्गेश ठाकुर और युगल किशोर पटेल की मौत हो गई। वही यहां से 8 ग्रामीणों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। बाकी ग्रामीणों का इलाज अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...