आपसी विवाद के चलते भिलाई के महिला थाने पहुंचे पति-पत्नी: फिर वाशरूम का बहाना कर महिला गयी बाथरूम… और पी ली फिनाएल… आनन फानन मे पुलिस टीम ले गई हास्पिटल

भिलाई नगर। भिलाई नगर के महिला थाने में आज पति-पत्नी आए और आपसी विवाद को लेकर बातचीत कर रहे थे। इस बीच पत्नी ने बाथरूम जाने के बहाने वाशरूम गई और स्वयं के द्वारा छिपा कर लाया हुआ फिनाएल पी ली। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद कर के उसने फिनाएल पिया। पुलिस टीम ने तत्काल थाना स्टाफ से दरवाजा खुलवाया और महिला को निकाल कर तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

डीएसपी आईयूसीएडब्ल्यू शिल्पा साहू ने जानकारी दी कि फिलहाल हास्पिटल में महिला की स्थिति सामान्य है। किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। महिला के पति ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज भी चल रहा है। जहां से वह अपने पति के साथ थाने आकर वाद-विवाद करने लगी थी। पूर्व में भी महिला के द्वारा ऐसा कृत्य किया गया था। आज पुलिस टीम की तत्परता से उसकी जान बच गई और अभी स्थिति सामान्य है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...