रायपुर में 12 साल की बच्ची की हत्या का राज खुला: नाबालिग आरोपी ने छात्र के साथ किया रेप का प्रयास… असफल होने पर सर पर किया वार, फिर गाला दबा कर उतारा मौत के घाट; ऐसे हुआ खुलासा… पढ़िए

– रायपुर में 12 साल की बच्ची की मिली थी लाश
– नाबालिग आरोपी ने छात्र के साथ रेप का किया था प्रयास
– असफल होने पर नाबालिग आरोपी ने बच्ची को जान से मारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के मौत का राज खुल गया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने बच्ची के साथ रेप करने का प्रयास किया पर जब आरोपी इस कृत्य में असफल हो गया तब उसने नाबालिग को जान से मार डाला।

इस मामले में आरोपी लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें शनिवार को आरंग क्षेत्र में गुदगुदा गांव में स्थित एक खेत में बोर के पास 12 वर्षीय एक मासूम लड़की का शव मिला था। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम ने मृतिका का शव बरामद किया।

बच्ची के शव पर गले व सिर में चोट के निशान थे। डेड बॉडी देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था किसी ने लड़की के सिर पर किसी ने हमला कर चोट पहुँचाया व गला दबाकर हत्या कर दिया गया है।

मामले में एंटी क्राईम एंड साईबर यूनिट और आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के सब पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अज्ञात की पतासाजी करना प्रारंभ किया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में मृतिका के परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात व्यक्ति को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि मृतिका के साथ अंतिम बार ग्राम गुदगुदा निवासी एक लड़के को घटना स्थल के आसपास देखा गया था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा विधि के साथ नाबालिग की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसके द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह किया जा रहा था, कि प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर उसके द्वारा हत्या की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

नाबालिग आरोपी मृतिका का पड़ोसी है, शनिवार को मृतिका घटना स्थल के आसपास खड़ी थी, जिसे अपचारी बालक अकेला पाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। मृतिका के शोर मचाने एवं इस बात की जानकारी घर में देने कहने पर अपचारी बालक आवेश में आकर 12 वर्षीय मासूम के सिर को बोर के पाईप से टकरा कर चोट पहुंचाने के साथ ही उसका गला दबाकर हत्या कर फरार हो गया। अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना आरंग में धारा 302 भादवि. एवं 8 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...