दुर्ग संभाग में दर्दनाक रोड एक्सीडेंट: पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहा था सलूजा परिवार… आयरन ओर से भरी ट्रक ने कार को चपेट में लिया; एक ड्राइवर, एक महिला समेत 4 लोगों की मौके पर मौत… गैस कटर की मदद से निकाले गए शव

  • दुर्ग संभाग के बालोद जिले में बड़ा सड़क दुर्घटना
  • फैमिली फंक्शन से लौट रहे परिवार के 3 लोग और 1 ड्राइवर की मौत
  • घंटों के मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से निकाले गए डेड बॉडी

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, मंगलवार देर रात जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम खप्परवाड़ा के पास ट्रक ने कार को अपने चपेट मे ले लिया। हादसे में ड्राइवर सहित एक महिला और दो पुरुष कुल चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।

बलोद पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट के बाद कार पूरी तरह ट्रक में समा गई थी। सभी की बॉडी कार में फंसी हुई थी। गैस कटर के मदद से कार से चार से पांच घंटे की मशक्कत के बाद लाशों को बाहर निकाला गया। गुण्डरदेही थाने के प्रभारी उप निरीक्षक अरुण साहू ने बताया कि, सलूजा परिवार रायपुर से पारिवारिक कार्यक्रम के बाद वापस बालोद लौट रहा था। तभी खप्परवाड़ा गांव के पास आयरन ओर से भरे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

मृतकों में सलूजा परिवार की सिमरन कौर, बेटा राजवीर सलूजा, चालक सहित एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। उप निरीक्षक अरुण साहू के अनुसार शुरुआती जांच में ट्रक वाले की गलती नजर आ रही है। ट्रक आयरन ओर से भरा था जो रायपुर की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। चारों के शव कार में ही फंसे रहे।

वाहन को सड़क से किनारे लाने के लिए पुलिस को रातभर मशक्कत करनी पड़ी। सभी के शव बुरी तरह कार में ही फंसे थे। गैस कटर से कार की बॉडी को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया और रास्ता खाली कराया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...