छत्तीसगढ़ में महामहिम का स्वागत: नए राज्यपाल बिस्वा भूषण पहुंचे रायपुर… एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश ने किया स्वागत… दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, कल लेंगे शपथ

रायपुर। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। विशेष विमान से सुबह 9.45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे राज्यपाल का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। उसके बाद वे राजभवन के लिए प्रस्थान कर गए।

छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन आज सवेरे 9:45 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे।

विमानतल परिसर स्थित नवीन स्टेट हैंगर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल को गार्ड आफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन कल 11.30 राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल को बिलासपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति अरूप कुमार गोस्वामी शपथ दिलाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, आमंत्रित गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...