Fact Check: क्या सच में मोदी सरकार बेरोजगार युवाओं को देगी हर महीने 6000 रुपये का भत्ता… वायरल हो रहा है मैसेज… PIB ने बताई सच्चाई

मल्टीमीडिया डेस्क। देश में बेरोजगार एक बड़ी समस्या बन गयी हैं. विपक्षी दल के नेताओं के साथ सरकार को घेरने के लिए यह प्रमुख मुद्दा रहा है. सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार देने की बड़ी चुनौती भी रही है. केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं भी आज चलायी जा रही हैं, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए. सोशल मीडिया पर वैसे ही एक योजना की खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देशभर के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के तौर पर 6000 रुपये हर महीने देगी. आइये इस वायरल मैसेज की बड़ताल करें. आखिर इस मैसेज में कितनी सच्चाई है.

वायरल मैसेज में क्या किया जा रहा दावा
वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने नया फैसला लिया है, अब बेरोजगार युवाओं को 6000 रुपये हर महीने जीवन यापन के लिए दिए जायेंगे. मैसेज में यह भी दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. इस योजना के तहत युवाओं को 6000 रुपये हर महीने दिये जायेंगे. मैसेज के साथ रजिस्ट्रेशन के लिए एक लिंक भी दिया गया है. जिसपर अपने मोबाइल से ही रजिस्ट्रेशन करने की सलाह दी जा रही है.

क्या है वायरल मैसेज का सच
बेरोजगारी भत्ता को लेकर खबर वायरल होने के बाद पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने इसकी जांच की. जांच में पाया गया कि वायरल मैसेज पूरी तरह से फर्जी है. पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वायाल मैसेज को शेयर किया और बताया, यह मैसेज फर्जी है. भारत सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है. पीआईबी की टीम ने लोगों को इस मैसेज को फॉरवर्ड नहीं करने की सलाह दी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...