पहले सेक्स करने को लेकर हुआ झगड़ा; फिर पत्नी ने अश्लील वीडियो देखने से रोका तो गुस्साए पति ने लगा दी आग… आरोपी गिरफ्तार

पत्नी ने अश्लील वीडियो देखने से रोका तो गुस्साए पति ने लगा दी आग

मल्टीमीडिया डेस्क। सूरत में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अश्लील वीडियो के चलते पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद पति-पत्नी के झगड़े में पति ने अपनी पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर आग लगा दी। जिसके बाद इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद चौक बाजार पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

एक दिन पहले शाम को खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद रात में शारीरिक संबंध बनाने को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। जिसके बाद काजल ने पति किशोर को अश्लील वीडियो देखने से रोका अगली सुबह काजलबेन को सीने में दर्द हुआ। इस वजह से जब उसने पति को अस्पताल ले जाने की बात कही तो उसने झगड़ा किया और बाथरूम में तारपीन जैसा लिक्विड छिड़क कर आग लगा दी।

जिससे पत्नी गंभीर रूप से झुलसी जिसके बाद पति अपनी पत्नी को स्मीमेर अस्पताल ले गया। जहां पति ने बताया कि पत्नी ने खुद को आग लगा दी। लेकिन चौकबाजार पुलिस ने जब अस्पताल पहुंचकर काजलबेन का बयान लिया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इस मामले में चौकबाजार पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पति किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...