छत्तीसगढ़ में CRPF जवान पर रेप का आरोप: शादी का झांसा दे कर युवती को फंसाया… कई सालों तक बनाया अपने हवस का शिकार; फिर दूसरी लड़की से… अब तक आरोपी फरार; पढ़िए ये क्राइम स्टोरी

– जयपुर में पोस्टेड है CRPF जवान
– शादी का झांसा दे कर कई सालों से बना रहा था शारीरिक संबंध
– दूसरी लड़की से आरोपी ने रचा ली शादी
– पुलिस के गिरफ्त से आरोपी फरार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM)। छत्तीसगढ़ में आए दिन बलात्कार के नए मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से प्रकाश में आया है। बताया जा रहा एक CRPF जवान ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। ये मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

आरोपी ने लगातार तीन साल तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया है। बाद में आरोपी ने फिर किसी दूसरी लड़की से विवाह कर लिया। इसकी जानकारी लगने के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर CRPF जवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाने पहुंचकर पीड़ित युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि, 3 साल पहले उसकी दोस्ती गांव के ही रहने वाले सीताराम चौधरी (27) से हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। इस बीच युवक ने उससे शादी करने का वादा भी किया।

आरोपी युवक 22 साल की उम्र से सीआरपीएफ जवान के रूप में राजस्थान के जयपुर में तैनात है। वह छुट्‌टी में जब भी आया करता था। तब वह लड़की से मिलता था। शादी का झांसा दे कर युवती के साथ 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा।

युवती ने उससे कई बार शादी करने के लिए कहा था। मगर वह घूमता रहता था। कई बार कहने के बावजूद भी युवक राजी नहीं हुआ था। इस बीच कुछ दिन पहले युवती को पता चला कि सीताराम ने किसी और लड़की से शादी कर ली है। जिसके बाद युवती ने मामले में शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज करके जांच कर रही है।

पेंड्रा थाने की TI ऊषा सोंधिया ने बताया कि आरोपी 3 साल से लड़की का शारीरिक शोषण कर रहा था। अब शादी से इनकार कर दिया है। इस मामले में जब लड़की को जानकारी हुई है कि आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर लिया है। तब उसने मामला दर्ज कराया है। आरोपी के फिलहाल जयपुर में होने की जानकारी मिली है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...