विधायक भसीन अस्पताल से डिस्चार्ज: 18 दिन बाद घर आ रहे हैं भसीन…सीएम, सांसद से लेकर राजनेताओं ने की थी अस्पताल में मुलाकात

भिलाई। वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन को लेकर बड़ी सुखद खबर है। विधायक भसीन 18 दिन बाद घर आ रहे हैं। कुछ देर में अस्पताल से घर पहुंच जाएंगे। रायपुर के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। अब पूरी तरह स्वस्थ्य हो गए हैं। उन्हें डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया है।


उनके समर्थक और भिलाई निगम के पार्षद मौर्या ने बताया कि, भसीन जी स्वस्थ्य हो गए हैं। अस्पताल से घर के लिए रवाना हो गए हैं। लगातार उनका बेहतर उपचार हुआ। हालांकि, उनका कोई ऑपरेशन वगैरह नहीं हुआ है। डॉक्टरों के बेहतर निर्देशन में उपचार हुआ और अब पूरी तरह स्वस्थ्य हो गए हैं। पार्षद मौर्या ने बताया कि लगातार 18 दिनों तक उपचार हुआ। सीएम भूपेश बघेल से लेकर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, सांसद विजय बघेल समेत कई राजनेताओं ने भसीन का हालचाल जाना था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...