भाजपा महिला मोर्चा ने भिलाई में CM का पुतला फूंका: प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन… पुतला जलाने से नहीं रोक पाई पुलिस जिला; जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक ने बताई वजह…

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में आज भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। भिलाई के गदा चौक में बुधवार शाम को भाजपा महिला मोर्चा भिलाई की सदस्यों के द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। आलम ये था की CM के पुतले को जलाने से पुलिस प्रशासन भी उन्हें रोक नहीं पाया। जल के खाक हो चुके पुतले पर पुलिस जवान पानी डालते नजर आए।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में लगातार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और अपराध के विरोध में भिलाई भाजपा महिला मोर्चा ने गदा चौक सुपेला में राज्य सरकार की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में पुतला दहन किया है।

इस प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाएं एकत्रित हुई और उनके द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एवं प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में पुतले को रखकर जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद महिला मोर्चा की सदस्यों के द्वारा पुतले को आग के हवाले किया गया। पुतले के पूरी तरह जल जाने के पश्चात पुलिस कर्मचारी स्थल पर पहुंचे और उनके द्वारा जल चुके पुतले पर पानी डाला गया।

इस मौके पर भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया मुख्य रूप से उपस्थित हुए। भाजपा महिला मोर्चा के कई सदस्य और भाजपा के सरे मोर्चा से कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...