भिलाई में जिन्होंने करवाया है अनाधिकृत विकास और निर्माण वो हो जाए सावधान! नियमितीकरण नहीं करवाने वालों के खिलाफ निगम का एक्शन जारी; दूसरे दिन भी की गई सील बंद की कार्रवाई

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा अनाधिकृत विकास और निर्माण का नियमितीकरण नहीं कराने वाले दुकान और भवन पर कार्रवाई जारी है। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आज दूसरे दिन भी अनाधिकृत विकास व निर्माण का नियमितीकरण नहीं कराने पर एक भवन व दुकान को सील कर दिया गया। अनाधिकृत विकास व निर्माण का नियमितीकरण कराने के लिए भिलाई निगम के द्वारा लगातार लोगों से अपील की जा रही है।

सर्वे कार्य किया जा रहा है तथा शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। सर्वे उपरांत अनाधिकृत विकास को नियमितीकरण के दायरे में लाने के लिए आवेदन प्रस्तुत करने कहा जा रहा है। फिर भी नियमितीकरण नहीं कराने वाले ऐसे अनाधिकृत विकास व निर्माण पर निगम द्वारा सीधे सील बंद करने की कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि निगमायुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर सभी जोन क्षेत्रों में सर्वे अभियान चल रहा है, अलग-अलग वार्ड क्षेत्रों में शिविर के आयोजन भी किए जा रहे हैं। परंतु अनाधिकृत विकास व नियमितीकरण के दायरे में आने वाले संचालकों, मालिको के द्वारा नियमितीकरण नहीं कराने पर कार्रवाई की जा रही है। भिलाई निगम के द्वारा लगातार लोगों से अनाधिकृत विकास व निर्माण के तहत भवन अनुज्ञा के विपरीत निर्माण, मिली हुई स्वीकृति के विपरीत निर्माण, आवासीय प्रयोजन में व्यवसायिक निर्माण या बिना स्वीकृति के निर्माण का नियमितीकरण कराने की अपील की जा रही है।

बावजूद इसके नियमितीकरण के लिए आवेदन जमा नहीं करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। भिलाई निगम के मुख्य कार्यालय सहित सभी जोन कार्यालय में नियमितीकरण के आवेदन जमा किए जा सकते हैं। अनाधिकृत विकास व निर्माण का नियमितीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत नहीं करने वाले वार्ड क्रमांक 30 प्रगति नगर के निवासी की दुकान तथा लिंक रोड कैंप 2 वार्ड क्रमांक 36 में निर्मित भवन को आज सील कर दिया गया।

नगर पालिक निगम भिलाई की अपील है कि अनाधिकृत विकास व निर्माण का अति शीघ्र नियमितीकरण करा लें इसके लिए आर्किटेक्ट के माध्यम से निगम में आवेदन जमा करना होगा। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के निर्देश पर आज की कार्रवाई में जोन 3 के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम तथा निगम के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...