भिलाई सिविक सेंटर में गुंडागर्दी: पुलिस आरक्षक पर हमला…बदमाशों ने चाकू से किया हमला, शरीर में 6 से 7 जगहों पर गहरी चोट

भिलाई। थोड़ी देर पहले सिविक सेंटर में कुछ बदमाशों ने पुलिस आरक्षक पर हमला बोल दिया। हमला करने वाले पकड़ से बाहर है। पुलिस जांच कर रही है। अब तक जो थ्योरी सामने आई है उसके मुताबिक पूरा मामला 22 फरवरी की रात का है। जिस आरक्षक पर हमला हुआ है, उसका नाम ताम्रध्वज चंद्राकर है। वह उतई थाने में पोस्टेड है। जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।


घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक उतई थाने में पदस्थ आरक्षक ताम्रध्वज चन्द्राकर बुधवार रात ड्यूटी खत्म कर सिविक सेंटर घूमने गया हुआ था। इस दौरान अज्ञात युवकों ने पीछे से चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया। घटना में आरक्षक ताम्रध्वज चन्द्राकर के शरीर के 6 हिस्सों में गभीर चोट आई है। खबर लगने पर मौके पर पहुचे पुलिस कर्मियों ने उसे उपचार के लिए सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया है। जहां उपचार जारी है। इसे लेकर थाना भिलाई नगर टीआई को कॉल किया गया लेकिन कॉल रिसीव नही किया। एक तरह से पुलिस का मामला होने से इसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...