BREAKING: भिलाई में प्राइवेट लैब में काम करने वाली युवती ने किया आत्महत्या: घर में फंदे से झूलती मिली डेड बॉडी… इस वजह से थी परेशान… पहले भी कर चुकी है सुसाइड अटेम्प्ट; पुलिस की पूछताछ जारी

  • भिलाई के खुर्सीपार में युवती ने फांसी लगा कर किया सुसाइड
  • मृतिका किसी सीरियस बीमारी से थी ग्रसित
  • अक्सर बीमारी के वजह से परेशान रहती थी युवती
  • पिछले दो सालों से निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज
  • मामले के जाँच में पुलिस लग गई है

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में प्राइवेट लैब में काम करने वाली एक युवती ने सुसाइड कर लिया है। भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में 30 साल की युवती फंदे से कमरे में झूल गई। जिसके चलते उसकी मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि, मृतिका किसी बीमारी से ग्रसित थी। पिछले कई सालों से निजी हॉस्पिटल में उसका उपचार चल रहा था। चर्चा है कि, इसी वजह से युवती परेशान रहती थी और आज इतना बड़ा कदम उठाते हुए युवती ने खुद की जान दे दी।

खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि, भिलाई नगर निगम के जोन-3 खुर्सीपार वार्ड-48 निवासी प्रियंका शाह ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या किया है। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि घटना सुबह की है। प्रियंका के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजे के बीच से देखा तो दिखा कि वो फंदे से लटकी हुई है। ये मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।

ये देखने के बाद परिवार वालों ने तुरंत वारदात की सुचना पुलिस को दी। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से निचे उतारा और पोस्ट मोर्टेम (PM) के लिए अस्पताल भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही आत्महत्या के सही कारणों का पता लग पाएगा।

बताया जा रहा है कि, प्रियंका एक प्राइवेट लैब में कार्य करती थी। वह किसी सीरियस बीमारी से परेशान थी। उसका उपचार भिलाई के श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस हस्पिटल में पिछले दो सालों से जारी था। इससे प्रियंका काफी परेशानी रहने लगी थी। उसने पहले भी एक बार सुसाइड करने का प्रयास किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...