भिलाई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 85 वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का आगमन शुरु हो गया है। यह महाधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक शहीद वीर नारायण सिंह नगर नवा रायपुर में आयोजित है। इसका शुभारंभ 24 फरवरी शुक्रवार को होगा। महाधिवेशन से एक दिन पूर्व गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय नेता पवन बसंल व छग प्रभारी कुमारी शैलेजा सहित कई नेता रायपुर पहुंचे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष एवं दुर्ग शहर विधानसभा के वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े का स्वागत किया और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में शामिल किए जाने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खडग़े व राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी मोतीलाल वोरा का स्मरण किया और कहा कि आज उनकी कमी महसूस हो रही है। मोतीलाल वोरा पिछले 6 दशक तक दुर्ग का प्रतिनिधित्व करते रहे है उसके बाद उनके पुत्र अरुण वोरा दुर्ग का प्रतिनिधित्व कर रहे है। मोतीलाल वोरा कांग्रेस के सर्वाधिक लोकप्रिय राष्ट्रीय नेताओं में से एक रहे है। कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता श्री वोरा की सक्रियता के कायल रहे है। श्री वोरा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय नेता पवन बसंल व छग प्रभारी कुमारी शैलेजा का भी स्वागत किया।
AICC मेंबर बने विधायक वोरा, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात कर जताया आभार, रायपुर में किया स्वागत

खबरें और भी हैं...संबंधित
फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...
गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...
भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...
भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...
महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...
NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...
भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...
