CG में शिक्षक की बर्बरता: 8वीं का छात्र सवाल हल नहीं कर पाया… टीचर ने 25-30 छात्राओं से मरवाए थप्पड़… पिता ने बीईओ और कलेक्टर से की शिकायत

8वीं का छात्र सवाल हल नहीं कर पाया, टीचर ने 25-30 छात्राओं से मरवाए थप्पड़

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर के एक स्कूल से अजीब मामला सामने आया है। 8 वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र जब गणित का सवाल हल नहीं कर पाया, तो शिक्षक ने क्लास में पढ़ रहीं 25-30 छात्राओं से उसके गाल पर थप्पड़ मरवाए। जिससे बच्चे का गाल पूरी तरह सूज गया, साथ ही कान में भी चोट आई है। मामले में बच्चे के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झिंगो के रहने वाले जितना प्रजापति का बेटा विशाल 8वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। वो निजी स्कूल निर्मला बालक पूर्व माध्यमिक शाला में पढ़ाई करता है। रोजाना की तरह छात्र 22 फरवरी को भी स्कूल गया था। गणित की पढ़ाई के दौरान शिक्षक पंकज ने सभी को सवाल हल करने को दिए। छात्र सवाल हल नहीं कर पाया, तो शिक्षक ने उसे कक्षा में खड़ा कराकर करीब 25-30 छात्राओं से कनपटी में थप्पड़ मारने को कहा।

शिक्षक का आदेश सुनकर सभी छात्राओं ने छात्र को थप्पड़ मारा। छुट्टी के बाद दर्द से बेहाल छात्र ने घर पहुंचकर ये बात अपने माता-पिता को बताई। उसने बताया कि उसे असहनीय दर्द होने के साथ ही कम सुनाई दे रहा है। पिता गुरुवार की सुबह बेटे विशाल को लेकर राजपुर अस्पताल पहुंचा। थप्पड़ से छात्र के गाल और कान में गंभीर चोटें आई हैं। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए बच्चे को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

छात्र के पिता ने मामले की लिखित शिकायत स्कूल की प्रधानपाठिका और बीईओ से की है। उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र की कॉपी उसने बलरामपुर डीईओ और कलेक्टर को भी प्रेषित की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...