क्या सच में सोनिया गांधी पॉलिटिक्स से ले रही रिटायरमेंट? कांग्रेस प्रवक्ता अल्का लाम्बा ने खत्म की ये चर्चा… कहा- “सोनिया गांधी न कभी रिटायर हुई थी और ना कभी होंगी” ; जानिए क्या था वो बयान

  • सोनिया गांधी के बयान बाद लगाए जा रहे थे राजनीती से सन्यास के कयास
  • छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज कांग्रेस महाधिवेशन का है अंतिम दिन
  • कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लाम्बा ने किया क्लियर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन का आज अंतिम दिन है। सोनिया गांधी के दिए गए बयान से यह कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया गांधी अब राजनीति से संयास ले लेंगी पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लाम्बा ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए यह साफ कर दिया है।

उन्होंने महाधिवेशन में कहा कि, “सोनिया गांधी न कभी रिटायर हुई थी और ना कभी होंगी। कांग्रेस पार्टी को उनका आशीर्वाद पहले की तरह ही मिलता रहेगा। कल से अखबारों में जिस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं उस पर विराम लगा देना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि, “सोनिया गांधी का आशीर्वाद जिस तरह से दो दशकों से मिलता रहेगा वह मिलता रहेगा”। इस दौरान सोनिया गांधी खुद भी सामने बैठी थी। इससे यह साफ हो चुका है कि सोनिया गांधी अभी राजनीति से रिटायरमेंट नहीं लेने वाली है।

पढ़िए सोनिया गांधी का बयान
शनिवार को कांग्रेस अधिवेशन के दूसरे दिन सोनिया गांधी ने कहा कि वे डॉ. मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व के साथ 2004 और 2009 में कांग्रेस की जीत ने उन्हें व्यक्तिगत संतुष्टि दी लेकिन सबसे ज्यादा खुशी इस बात की हुई कि भारत जोड़ो यात्रा काफी सफल रही। सोनिया ने कहा कि मुझे अच्छा लगेगा कि मेरी पारी का समापन भारत जोड़ो यात्रा से होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालोद में सौतन की हत्या: पहली पत्नी ने बैट...

बालोद। छत्तीसगढ़ में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीकला में पहली पत्नी ने अपनी सौतन की निर्मम हत्या...

रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर ACB के हत्थे चढ़ा,...

कोंडागांव। जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी...

छत्तीसगढ़ में आज से बिजली महंगी, 30 से 50...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज से बिजली महंगी हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित नई बिजली दरें...

साधु का वेश धारण कर फैलाया अंधविश्वास, भस्म खरीदवाकर...

कांकेर। कांकेर जिले की बांदे पुलिस ने घर से सोना निकालने और परिवार की बीमारी दूर करने का झांसा देकर 5 लाख रुपये की...