दुर्ग जिले में रिटायर्ड डॉक्टर ने किया सुसाइड: खाना पूछने जब मेड कमरे में गई… तब पंखे से फंदे पर लटकते हुए मिली लाश… पत्नी की पहले ही हो चुकी है मौत; पुलिस जांच में जुटी

  • डॉक्टर ने मकान में अपने कमरे में फंदे से झूल किया खुदकुशी
  • नौकरानी जब कमरे में खाना पूछने गई तब मामले का हुआ खुलासा
  • शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
  • रिटायर्ड मेडिकल ऑफिसर की बेटी दिल्ली में रहती है
  • पूर्व में केंद्रीय जेल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर थे पदस्थ

भिलाई। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय जेल में रिटायर्ड मेडिकल अवसर ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है। बताया जा रहा है कि जब उनके घर की नौकरानी खाना पूछने उनके कमरे में गई तब उसने फांसी के फंदे पर लटकते हुए लाश को देखा।

केन्द्रीय जेल से रिटायर्ड मेड़िकल अफसर ने अपने मकान में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि, मुकुट नगर दुर्ग निवासी 65 वर्षीय डॉ. श्रीनिवास चौबे सोमवार के कमरे में उनकी नौकरानी खाना पूछने गई हुई थी। वहां उसने रिटायर्ड मेड़िकल अफसर का शव फंदे पर लटका देखा। उसने तुरंत परिजनों को बताया।

मृतक अपने निवास में बुजुर्ग पिता के साथ रहते थे। डॉ. चौबे की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। उनकी बेटी भी दिल्ली में रहती है। घटना सोमवार 12.45 बजे की है। डॉ ने अपने कमरे में नायलॉन की रस्सी का फंदा बनाकर फैन के हुक के सहारे फांसी लगा ली।

घटना के समय डॉ. अपने कमरे में अकेला ही था। काफी देर तक डॉ. चौबे कमरे का दरवाजा नहीं खोलने पर नौकरानी देखने गई थी। तब घटना का खुलासा हुआ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...