होली के पहले आम आदमी को तगड़ा झटका: इतने रुपए महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, आपके जेब पर पड़ेगा सीधा असर

मल्टीमीडिया डेस्क। मार्च महीने के पहले दिन ही आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ी है. एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है. घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर करीब 350 रुपए महंगा हो गया है.

महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर-
आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है. एएनआई के मुताबिक 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गी है. दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए हो गई है. गैस सिलेंडर की नई कीमत आज से लागू हो गई है.

कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा-
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है. 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 350.50 रुपए महंगा हुआ है. दिल्ली में एक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2119.50 रुपए हो गई है.

कहां कितने का हुआ घरेलू गैस सिलेंडर-
दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पहले 1053 रुपए थी. लेकिन नई कीमत लागू होने के बाद अब एक सिलेंडर 1103 रुपए में मिलेगा. जबकि मुंबई में 1052.50 रुपए में मिलने वाला घरेलू गैस सिलेंडर 1102.50 रुपए में मिलेगा. कोलकाता में सिलेंडर की कीमत 1079 रुपए से बढ़कर 1129 रुपए हो गई है. चेन्नई में भी घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हो गया है. इस शहर में पहले 1068.50 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर मिलता था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 1118.50 रुपए हो गई है.

किस शहर में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत क्या है-
कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में पहले कमर्शियल एलपीजी की कीमत 1769 रुपए थी. नई कीमत लागू होने के बाद एक सिलेंडर 2119.50 रुपए में मिलेगा. जबकि मुंबई में 1721 रुपए का मिलने वाला कमर्शियल सिलेंडर 2071.50 रुपए में मिलेगा. कोलकाता में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है. 1869 रुपए में मिलने वाले सिलेंडर की कीमत 2219.50 रुपए हो गई है. जबकि चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2267.50 रुपए हो गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवती से विवाद के बाद युवक को कार से...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स के सामने शुक्रवार शाम एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक...

होम थिएटर में बम रखकर दहेज देने वाले आरोपी...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में शादी के उपहार के रूप में दिए गए होम थिएटर में विस्फोटक लगाकर धमाका करने के मामले में अदालत ने...

राजेश गनोदवाले को मिला 26वां वसुंधरा सम्मान: रमन सिंह...

भिलाई। भिलाई में आयोजित 26वें वसुंधरा सम्मान एवं वैचारिक संगोष्ठी समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राजेश गनोदवाले को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़...

कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, डिप्टी...

रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तीसरे दिन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप एक बार फिर उसी जोश के...