दुर्ग में सफाई ठप, शहर में जगह-जगह कचरा: सफाई कर्मियों ने किया काम बंद, दिया धरना…विधायक वोरा के कान पर पहुंची बात, पहुंच गए मंत्री डहरिया से मुलाकात करने

भिलाई। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इटंक के बैनरतले शहर के सफाई कामगार ड्रायवर, कम्प्यूटर ऑपरेटर व अन्य 600 कामगार के हड़ताल में जाने से 60 वार्डो में सफाई व अन्य व्यवस्था सुबह से ही ठप्प हो गई। लोगों के घरों व नुक्कडो से कचरा नहीं उठा। बजट सत्र में रायपुर जाने से पूर्व विधायक अरुण वोरा ने हड़तालियों के 8 सूत्रीय मांगो को लेकर दादा-दादी पार्क में एकत्रित कर्मचारियों से मिले और आयुक्त से चर्चा कर कर्मचारियों की मांग को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

वोरा ने आयुक्त से कहा है कि सफाई कर्मी भी उनके परिवार के सदस्य है। पूरा विधानसभा क्षेत्र उनका परिवार है। कर्मचारियों की मांगो पर तत्काल पहल करें। रायपुर पहुंचने के बाद विधायक वोरा ने नगरीय निकाय मंत्री शिवकुमार डहरिया से मुलाकात की और उन्हे सफाई कर्मियो की मांगो से अवगत कराया।

कर्मचारियों की 8 सूत्रीय मांगो में प्रमुख निगम में कार्यरत् प्लेसमेंट सफाई कर्मियो के लिए ठेकेदारी प्रथा समाप्त, वेतन भविष्यनिधि एवं चिकित्सा सुविधा, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कर्मियो को न्यूनतम मजदूरी व अन्य सुविधा प्रदान करने, रेलवे व जल विभाग में कार्यरत कर्मियो को भविष्यनिधि, चिकित्सा सुविधा व इंश्योरेशन, कम्प्यूटर ऑपरेटरो को एक ठेकेदार के अधीन की व्यवस्था, श्रमिक विरोधी कार्यवाही में रोक, एमबीबीएस डिग्रीधारी को स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति एवं कोरोना काल में कार्य करने वाले कर्मियो को एक माह का अतिरिक्त वेतन दिया जाए। धरना स्थल पर एमआईसी मेम्बर जयश्री जोशी, पार्षद निर्मला साहू, राजेश शर्मा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...