भिलाई भाजयुमो अध्यक्ष अमित मिश्रा को पुलिस ने बयान के बाद छोड़ा: रात में घर पहुंची थी पुलिस फिर छावनी थाने में लिया गया बयान…ऑडियोकांड के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद दर्ज हुई थी FIR

भिलाई। बड़ी खबर छावनी थाने से आ रही है। जहां भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा को पुलिस ने बुलाया और बयान लिया गया। हालांकि, जिला भाजपा महामंत्री योगेंद्र सिंह ने हिरासत वाली बात पर खंडन करते हुए भिलाई TIMES से कहा है कि अमित मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। बयान देने के लिए अमित गए थे। खबर आई थी कि छावनी थाने की पुलिस ने घर से अमित मिश्रा को उठाई है। ऑडियोकांड के बाद भाजयुमो के ही पदाधिकारियों ने अपने जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर के बाद दुर्ग पुलिस ने जांच की और अब बयान दर्ज कराया गया है।

क्या था पूरा मामला, जानिए

  • कथित रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था
  • जिसने ये ऑडियो वायरल किया है। उसने अमित मिश्रा की कार्टून वाली फोटो यूज किया है
  • इस ऑडियो में कथित रूप से अमित मिश्रा भाजपा के बड़े नेताओं को गाली देते दिख रहे थे
  • हालांकि, इस मामले में अमित मिश्रा ने कहा था कि, यह ऑडियो उनका नहीं है। वह इसकी जांच आईटी एक्सपर्ट से कराएंगे और जरूरत पड़ी तो कोर्ट तक जाएंगे
  • हालांकि, अब अमित का बयान दर्ज कराया गया है

इस ऑडियोक्लिप में क्या कुछ है

  • इस ऑडियो क्लिप में अमित मिश्रा भाजयुमो नेता जीवन गुप्ता से कह रहे हैं कि आपके लिए किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बहुत बड़ा पद था
  • मैं आपकी राजनीतिक समझ से वाकिफ हो गया
  • जब जीवन ने कहा कि जिला कार्यकारिणी सदस्य शरद सिंह ने बनाया था, तो अमित ने कहा कि शरद सिंह ने नहीं बनाया था
  • आप राकेश पाण्डेय (वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय के भाई) के पास जाकर पूछना कि आपका नाम किसने दिया था
  • राकेश पाण्डेय के लिए भी गलत शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है
  • पूरे ऑडियो में भाजपा के नेताओं को सामूहिक अभद्र गाली दे रहे हैं

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की...

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने मंगलवार को दबिश दी। महाराष्ट्र से...