माइलस्टोन जूनियर में पुरस्कार वितरण समारोह और ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन; बच्चों ने खूब किया इंजॉय

भिलाई। माइलस्टोन जूनियर में शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह और ग्रैंड पेरेंट्स डे भी मनाया गया। माइलस्टोन की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला ने कहा कि, हमारे जीवन में मील का पत्थर अर्थात् माइलस्टोन हमारे बुजुर्ग ही हैं। जिनके द्वारा हमें अच्छे संस्कार और अच्छी सूझबूझ का ज्ञान होता है। डॉ. ममता शुक्ला ने सभी बच्चों के दादा-दादी एवं नाना-नानी को आमंत्रित किया। बच्चों को पुरस्कार मिलने पर उनके चेहरों का हाव भाव बहुत ही भाव विभोर करने वाला था। उनकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं था।

स्कूल प्रबंधन ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि…

सर्वप्रथम प्रोगाम की शुरूआत करने से पहले सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। बच्चों के दादा-दादी, नाना-नानी इस सम्मान को पाकर बहुत ही खुश थे।

1) PG-I पुरस्कार वितरण बहुत ही छोटे बच्चे लेकिन उनका धैर्य स्टोज पर आकर दिखा सभी बच्चों ने बहुत ही शालीनतापूर्वक अपने पुरस्कार को लिया और बहुत अच्छे से प्रणाम किया उनके लिए ये पहला ऐसा कार्यक्रम था।

2) PG-2 पुरस्कार वितरण: बच्चों का स्टेज पर आना और अच्छे से अपना पुरस्कार लेना फिर प्रणाम करना, उन्होंने माइलस्टोन के संस्कार बहुत सराहनीय हैं।

3) रंगारंग प्रस्तुति पुरस्कार वितरण के साथ में दादा-दादी, नाना-नानी के सम्मान के लिए UKG के बच्चों के – द्वारा बहुत सुन्दर प्रस्तुति दी गयी।

4) LKG पुरस्कार वितरण ये बच्चे थोड़े बड़े और थोड़े समझदार भी थे। सभी के पेरेन्ट्स और दादा-दादी, नाना-नानी की खुशी का कोई शुमार नहीं था। पुरस्कार वितरण के मध्य में बच्चों के दादा-दादी और नाना- नानी ने विद्यालय के लिए और डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला मैडम के इस आश्चर्यजनक कार्यक्रम के लिए बहुत प्रशंसा की। उनके शब्दों को लेखनी से प्रस्तुत करना नामुमकिन है।

(5) UKG पुरस्कार वितरण यहां तक आते-आते बच्चे बड़े भी थे और समझदार भी। सभी बच्चे पुरस्कार – पाकर बहुत प्रसन्न थे । उनको पुरस्कार के रूप में मिलने वाला मेडल ये फर्स्ट है, ये दूसरा है थोड़ा- थोड़ा समझ भी रहे थे।

कार्यक्रम के अंत में ग्रैंड पेरेंट्स के लिए कुछ-कुछ गेम्स रखे गये थे। जिनको सभी ने बहुत इंजाय किया और आज उनके लिए ये बहुत महत्वपूर्ण दिन साबित हुआ। सभी अभिभावकों के द्वारा माइलस्टोन जूनियर में हुए आज के इस कार्यक्रम की बहुत सराहना की गई। दादा- दादी, नाना-नानी से पूरा विद्यालय आंगण खचाखच भरा था। डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला ने सभी अभिभावकों को और माइलस्टोन परिवार को बहुत-बहुत धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...