छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर होर्डिंग से टकराई… CA की पढ़ाई कर रहे दो छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज एक भीषण सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई है। घटना उस वक्त हुई, जब एक तेज रफ्तार बाइक अनियत्रित होकर होर्डिंग से जा टकरायी। दोनों युवक चार्टर एकाउंटेंसी की पढ़ाई कर रहे थे। लोगों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी जिसके कारण वो कंट्रोल नहीं हो पाई। होर्डिंग से टकराने के बाद दोनों लड़के मोटर साइकिल के साथ गिर पड़े। सिर पर गंभीर चोट आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।एक का नाम सदबीर सिंह और दूसरे का नाम अहमद रजा था। दोनों ओडिशा के रहने वाले थे। इनके परिजनों को भी जानकारी दी गई है। फिलहाल शवों को जांच के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...