CG – 3 साल की मासूम की दर्दनाक मौत: मासूम को खाट पर सुलाकर मां कर रही थी काम… नशे की हालत में आया युवक और बैठ गया बच्ची पर… दम घुटने से बच्ची की मौके पर हो गई मौत

मासूम को खाट पर सुलाकर मां कर रही थी काम, नशे की हालत में आया युवक और बैठ गया बच्ची पर

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक शराब के नशे में 3 साल के मासूम के ऊपर बैठ गया। जिसके बाद मासूम की दम घुटने से मौत हो गयी है। घटना के बाद पुलिस आरोपी शराबी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अंबिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र के गिरहुलडीह का है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक 3 साल की मासूम बच्ची को खाट पर लिटाकर मां काम कर रही थी, इसी दौरान एक शराबी बच्ची के ऊपर ही आकर खाट पर बैठ गया। इधर लोगों ने देखा तो तुरंत ही शराबी को उठाया, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो गयी थी। इधर घटना के बाद सीतापुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शराबी को अपने गिरफ्त में लिया। घटना के बाद परिवार में शोक है।

वहीं पुलिस ने शराबी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राइस मिलों में करोड़ों का धान कम : खाद्य...

बलौदाबाजार। जिले में धान भंडारण और कस्टम मिलिंग की व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

छत्तीसगढ़ी भाषा को मिलेगा बढ़ावा : स्कूलों में 27...

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा और स्थानीय बोलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेशभर के शासकीय स्कूलों में ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ आयोजित किया जाएगा।...

GPSCC अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हो रही देरी अब हाईकोर्ट के निशाने पर है। बिलासपुर हाईकोर्ट...

रायपुर में स्पोर्ट्स शोरूम में चोरी का खुलासा :...

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में स्पोर्ट्स शोरूम में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है।...