CG – सड़क हादसे में 10वीं के छात्र की मौत: एग्जाम देने जा रहा था छात्र… हाईवा ने लिया अपने चपेट में… मौके पर ही हो गई दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में 10वीं के छात्र की मौत

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। बताया जा रहा है की मृतक 10वीं का छात्र था और वो परीक्षा देने के लिए जा रहा था। इस दौरान हाईवा ने चपेट में लेकर कुचल दिया। दुर्घटना में छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, वही इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

पूरा घटनाक्रम मालखरौदा थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि आज सुबह के वक्त सक्ती में रहने वाला छात्र परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुआ था। छात्र परीक्षा केंद्र पहुंचता उससे पहले ही उसे तेज रफ्तार हाईवा ने चपेट में लेकर कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में छात्र के कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह से पहियों के नीचे आने के कारण बुरी तरह से कुचल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वही इस हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया हैं।

थाना प्रभारी ललित चंद्रा से घटना की जानकारी चाही गयी, लेकिन उन्होने बताया कि छात्र के शव को उठाकर पीएम के लिए भिजवाया गया हैं। नाराज स्थानीय लोगों द्वारा चक्काजाम कर दिया गया हैं। जिससे मृतक छात्र की जानकारी नही ली जा सकी हैं। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राइस मिलों में करोड़ों का धान कम : खाद्य...

बलौदाबाजार। जिले में धान भंडारण और कस्टम मिलिंग की व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

छत्तीसगढ़ी भाषा को मिलेगा बढ़ावा : स्कूलों में 27...

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा और स्थानीय बोलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेशभर के शासकीय स्कूलों में ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ आयोजित किया जाएगा।...

GPSCC अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हो रही देरी अब हाईकोर्ट के निशाने पर है। बिलासपुर हाईकोर्ट...

रायपुर में स्पोर्ट्स शोरूम में चोरी का खुलासा :...

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में स्पोर्ट्स शोरूम में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है।...