CG – जब नशा सर चढ़ कर बोले: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के पास सिगरेट का कश लगाता पहुंचा नाबालिग… कभी प्रतिमा के मुंह पर धुआं छोड़ता… तो कभी प्रतिमा को भी सिगरेट पिलाने की कोशिश करता, देखिए VIDEO

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक नाबालिग के नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अपमान करने का मामला सामने आया है। सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर आपत्तिजनक हरकत करता नाबालिग कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नाबालिग नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तक पहुंच गया। सिगरेट के छल्ले उड़ाने लगा। यही नहीं, नाबालिग प्रतिमा के मुंह के पास सिगरेट लेकर गया। इसके बाद ढेर सारा धुआं प्रतिमा की ओर उड़ाने लगा। सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल होने के बाद बिलासपुर पुलिस ने जवाब दिया है कि आरोपी नाबालिग है। उसके माता-पिता को बुलाकर समझाइश दी गई है। मामला सरकण्डा थाना क्षेत्र का है।

लोगों ने की कार्रवाई की मांग
वीडियो वायरल होने के बाद लोग लड़के की इस घटिया हरकत पर आपत्ति जताते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ताकि, दूसरे लोगों को इससे सबक मिले। दरअसल, इस वीडियो में लड़का शहर के सीपत चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए बनाए गए सीढ़ियों से उनकी प्रतिमा के पास पहुंच गया है और सिगरेट पीते हुए धुआं उड़ा रहा है। यही नहीं बदमाश लड़का नेताजी की प्रतिमा को भी सिगरेट पिलाने का प्रयास करते हुए उनके मुंह पर धुआं उड़ा रहा है। वहीं नाबालिग के दोस्तों ने इसका वीडियो बनाया है। इस वीडियो को बनाते समय कोई बोल रहा है कि राघव भाई आज मूड में है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग जिले में थाना प्रभारियों का तबादला, एसपी ने...

दुर्ग। पुलिस विभाग में कसावट लाने दुर्ग जिले में थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। एसपी विजय अग्रवाल ने देर रात...

रुंगटा स्कूल का वार्षिकोत्सव : छात्रों ने दिखाया ग्लोबल...

भिलाई। रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में 27 नवंबर को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। ‘वसुधैव कुटुम्बकम् – द ग्लोबल कार्निवल’ थीम पर आयोजित...

जुए के फड़ पर पुलिस की मिलीभगत का आरोप,...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जुए के अवैध कारोबार को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रतापपुर...

मध्यप्रदेश से तुलना में DA/DR के मामले में छत्तीसगढ़...

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने...