Durg संभाग में दर्दनाक सड़क हादसा: Iron ore से भरी ट्रक ने कार और बाइक को ठोका… नाबालिग बच्ची समेत 5 की मौत… 1 घायल; पढ़िए

  • कार और बाइक को मारी टक्कर
  • 13 साल की लड़की समेत 5 की मौत
  • CM बघेल ने जताया दुख

बालोद। छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के बालोद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आयरन से भरी ट्रक ने कार और बाइक को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और वहीं 1 घायल बताया जा रहे है। बताया जा रहा है कि, ट्रक ने पहले तो एक कार को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार लोगों को भी चपेट में लिया। ये हादसा डौंडी थाना क्षेत्र का है।

कार और बाइक को मारी टक्कर
आरोपी ट्रक ड्राइवर गाड़ी क्रमांक CG 19 BG 1705 आयरन ओर भरकर कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर की ओर से बालोद की ओर आ रही थी। DB डिजिटल की खबर के अनुसार, गाड़ी मरकाटोला गांव के पास पहुंची ही था उसी दौरान सामने से कार और बाइक भी आ रही थी। ऐसे में ट्रक चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका और उसने दोनों गाड़ियों को एक-एक कर टक्कर मार दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायल को डौंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

13 साल की लड़की समेत 5 की मौत
ये भी बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक 13 साल की लड़की भी शामिल है। वहीं बाइक सवार शख्स जांजगीर जिले का बताया जा रहा है, जो बालोद के पोस्ट ऑफिस में काम करने आता था। इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, वे सभी लोहारा ब्लॉक के ग्राम दुपचेरा के रहने वाले थे। बताया गया है कि ये सभी लोग काम करने के लिए नारायणपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया है। 5 मृतकों में से अब तक एक मृतक का नाम सामने आया है, जिसका लिखन राम देवांगन है। एडिशनल एसपी हरीश राठौर मौके पर पहुंचे हुए हैं।,उधर हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

इन लोगों की हुई मौत

  • लिखनराम देवांगन
  • जानवी देवांगन(13)
  • भूपेंद्र वैष्णव
  • हेमचंद देशमुख
  • नकुल साहू(बाइक सवार)

CM बघेल ने जताया दुख
सीएम भूपेश बघेल ने भी घटना को लेकर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने बालोद जिला प्रशासन के अधिकारियों कोे इस घटना में घायल शख्स को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग जिले में थाना प्रभारियों का तबादला, एसपी ने...

दुर्ग। पुलिस विभाग में कसावट लाने दुर्ग जिले में थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। एसपी विजय अग्रवाल ने देर रात...

रुंगटा स्कूल का वार्षिकोत्सव : छात्रों ने दिखाया ग्लोबल...

भिलाई। रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में 27 नवंबर को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। ‘वसुधैव कुटुम्बकम् – द ग्लोबल कार्निवल’ थीम पर आयोजित...

जुए के फड़ पर पुलिस की मिलीभगत का आरोप,...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जुए के अवैध कारोबार को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रतापपुर...

मध्यप्रदेश से तुलना में DA/DR के मामले में छत्तीसगढ़...

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने...