DURG BREAKING: होली के दिन महिला से बलात्कार… शहर जश्न में डूबा था तब शराबी ने पीड़ीत को बनाया अपना शिकार; अपने बच्चे की तलाश में निकली थी मां तभी बदमाश ने… पुलिस ने इस जिले से आरोपी को किया अरेस्ट; पढ़िए

  • आरोपी ने शराब के नशे में की दरिंदगी
  • पीड़ित ने पुलिस थाने में करवाई शिकायत दर्ज
  • राजनांदगाव जिले से पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
  • बच्चे की तलाश में निकली थी महिला तभी बदमाश ने किया रेप

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में होली के दिन जहां सभी लोग रंग गुलाल खेलकर त्यौहार का आनंद ले रहे थे। वही मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की आबरू लूटी जा रही थी। दरहसल महिला अपने बच्चे को खोजने निकली थी। महिला को अकेले देखकर आरोपी ने मौका का फायदा उठाते हुए उसे अपने घर के अंदर खींच लिया और उसके साथ अपनी हवस मिटाई। मामले का खुलसा तब हुआ जब पीड़ित महिला थाना पहुंची और उसने आरोपी के खलाफ कंप्लेन दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को राजनांदगांव जिले से गिरफ्तार किया है। ये पूरा मामल दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

आरोपी ने शराब के नशे में की दरिंदगी
मोहन नगर TI ने बताया कि, होली के दिन शाम करीब 5.30 बजे एक महिला अपने बच्चों को खोजने मोहल्ले में निकली थी। महिला अपने बच्चे को खोजते हुए दामाद पारा उरला पहुंची। वहां अमरदास बंजारे उर्फ गुड्डू (35 साल) अपने घर पर बैठा था। उसने देखा कि उसकी गली में एक महिला अकेली घूम रही है। जैसे ही महिला उसके घर के पास पहुंची उसने उसको पीछे से पकड़ा और अपने कमरे ले गया। इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसको वहीं छोड़कर भाग गया।

पीड़ित ने पुलिस थाने में करवाई शिकायत दर्ज
आरोपी के भागने के बाद पीड़ित महिला जैसे तैसे मोहन नगर थाना पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती बतातें हुए शिकायत दर्ज कराया। महिला के शिकायत के बाद पुलिस जाँच में जुट गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की, लेकिन वो भाग गया था।

राजनांदगाव जिले से पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
महिला के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू की। पूछताछ में पता चला कि आरोपी की सोमनी राजनांदगांव में रिश्तेदारी है। पुलिस ने तुरंत एक टीम सोमनी भेजी। अमरदास बंजारे वहीं छिपा हुआ था, पुलिस ने शुक्रवार को उसे वहां से गिरफ्तार किया और थाने लेकर आई। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...