एक फूल दो माली: दो युवकों की दुल्हन बनी युवती… मंदिर में रचाई शादी… सुहागन बनने के बाद बोली – स्कूल के समय से करती थी प्यार, देखिए VIDEO

नई दिल्ली: शादियों में तरह के नजारे देखने को मिल जाते हैं। दूल्हा-दुल्हन की गजब एंट्री तो अलग बात है, लेकिन उनकी फनी हरकतें भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। लोगों की पसंद को देखते हुए नियमित अंतराल पर शादियों से जुड़े वीडियो शेयर किए जाते हैं। लेकिन इन दिनों एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवती ने दो अलग-अलग युवकों से शादी की है।

सामने आए इस चंद सेकंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो युवक खड़े हुए हैं और एक युवती बैठी हुई है। पहले एक युवक जो दाहीने ओर खड़ा है और वह युवती की मांग में सिंदूर भरता है और इसके बाद बाईं ओर खड़ा युवक युवती की मांग में सिंदूर भरता है। वहीं, मांग में सिंदूर भरने के बाद दोनों एक ही मंगलसूत्र को युवती को पहनाते हैं।

इस वायरल वीडियो को अब तक 50000 से अधिक लाइक मिला है। वहीं, वीडियो पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोग युवती को गलत साबित कर रहे हैं तो कुछ लोग बहुत ही फनी कमेंट भी कर रहे हैं। वहीं, युवती ने वीडियो में ये बताया है कि उसे स्कूल टाइम से ही दोनों से प्यार हो गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...