बड़ी खबर: भिलाई भाजपा में ये क्या हो गया…? बिना अनुमति के दो मंडल अध्यक्षों द्वारा जारी कर दी गई कार्यकारिणी विस्तार की लिस्ट… जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने लिया ये एक्शन; जानिए पूरा मामला

  • भिलाई पश्चिम मंडल और भिलाई-3 चरोदा मंडल के अध्यक्षों ने जारी की थी सूची
  • भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने लिस्ट किया कैंसल

भिलाई। भिलाई में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अंतर्गत भिलाई पश्चिम मंडल और भिलाई-3 चरोदा मंडल के अध्यक्षों के द्वारा मंडल कार्यकारिणी विस्तार की सूची जारी की गयी है। उसमें भाजपा जिला अध्यक्ष की अनुशंसा से प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव और संगठन महामंत्री पवन साय की अनुमति से भाजपा संगठन प्रभारी जिला भिलाई संदीप शर्मा की सहमति से का उल्लेख किया गया है। इस कथन को भाजपा भिलाई के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने असत्य बताया है।

दोनों सूची निरस्त
भाजपा भिलाई के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने दोनों सूचि को निरस्त कर दिया है। उन्होंने कहा, दोनों मंडल अध्यक्षों द्वारा जो बगैर सहमति और अनुमति के बिना सूची जारी की गई है। वह अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। उक्त संदर्भ में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के निर्देशानुसार भिलाई पश्चिम मंडल एवं भिलाई-3 चरोदा मंडल के दोनों सूचीयों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...