ब्रेकिंग – एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, 5 की मौत: खड़ी डंपर से भीड़ गई तेज रफ्तार कार… 5 लोगों की मौत… बच्चे का इलाज कराने गए थे AIIMS, उपचार के दौरान हो गई मौत, शव लेकर घर लौट रहा था परिवार

बच्चे का इलाज कराने गए थे AIIMS, उपचार के दौरान हो गई मौत, शव लेकर घर लौट रहा था परिवार

लखनऊ। यूपी के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार को भीषण हादसा हुआ है. हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी है. मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल है. सभी मृतक बिहार के सासाराम के रहने वाले बताये जा रहे है. सभी दिल्ली से बच्चे का इलाज कराकर बिहार लौट रहे थे. हादसे के बाद परिवार में चीखपुकार मच गयी. हादसा इतना दर्दनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गये.

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा
यह हादसा सुल्तानपुर जिले के अखण्ड नगर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुआ है. बताया जा रहा है कि बिहार के रहने वाले सभी लोग बच्चे के इलाज के लिए दिल्ली गये हुए थे. इलाज के दौरान बच्चे की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गयी. इसके बाद सभी शव लेकर वापस कार से बिहार जा रहे थे. कार में कई लोग सवार थे. कार जैसे ही सुल्तानपुर जिले के अखण्ड नगर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पहुंची. इसी बीच एक खड़ा डंपर से भिड़ गयी. हादसे के बाद तेज रफ्तार कार के चीथड़े उड़ गए.

जानकारी के अनुसार बिहार के सासाराम के रहने वाले सलीम के साढ़े तीन महीने के पुत्र एहसान का स्वास्थ्य गड़बड़ था. उसे इलाज कराने के लिए दिल्ली AIIMS लेकर गए थे. इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गयी थी. शव लेकर रविवार को जब पूरा परिवार सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के KM 183 पर पहुंचा तो यहां कंस्ट्रक्शन में लगा डंपर खड़ा था. जिसमें तेज रफ्तार कार जा टकरायी. बताया जा रहा है कि ओवर स्पीड के कारण कार पीछे से आकर डंपर में भिड़ गयी. जिससे कार सवार 3 महिलाएं व 2 पुरुष की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों की पहचान साहिल खान (19) पुत्र गुड्डू, शारुख ड्राइवर (25), साइना खातून (37) पत्नी गुड्डू, जमीला पत्नी जमाल, रुखसार (31) पत्नी सलीम निवासी गण सासाराम बिहार के रूप में हुई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...